ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख का अवैध कबाड़ जब्त

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त किया है। जब्त माल और वाहन की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से एक ट्रक में अवैध कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की गई।

गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 को रोक लिया।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम राजेश यादव (निवासी पटना, बिहार) बताया। ट्रक में लोड स्क्रेप कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

22.75 टन कबाड़ सहित ट्रक जब्त

संदेह के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक (कीमत करीब 9 लाख रुपये) और उसमें लोड 22.75 टन कबाड़ (कीमत करीब 9 लाख रुपये) जब्त कर लिया। कुल मिलाकर लगभग 18 लाख रुपये का माल कब्जे में लिया गया।

आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के साथ प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी और विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि अवैध कबाड़, चोरी के माल के परिवहन और इससे जुड़े संगठित अपराध पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Share This Article