छतरपुर में दो मुस्लिम बहनों ने अपनाया हिंदू धर्म, चचेरे भाइयों से की शादी

2 Min Read
📊 Post Views: 3 Views

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां दो मुस्लिम बहनों ने प्रेम विवाह के लिए हिंदू धर्म अपनाकर विधि-विधान से शादी कर ली। दोनों युवतियों ने हिंदू समाज के दो चचेरे भाइयों से विवाह किया और बाद में अपना नाम भी बदल लिया। इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखने को मिली, जिसके चलते दोनों नवविवाहित जोड़े पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग करने लगे।

एक माह पहले घर से भागकर की शादी
मामला नौगांव क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मुस्लिम समाज की दो चचेरी बहनों ने हिंदू समाज के दो चचेरे भाइयों से करीब एक माह पहले घर से भागकर शादी की थी। नवविवाहितों का कहना है कि वे लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और बालिग होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि शादी कर सकें।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
शादी के कुछ दिन बाद 13 और 14 फरवरी को दोनों युवतियों ने अपने पतियों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है और वे अपने फैसले से खुश हैं। युवतियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे बालिग हैं और किसी के दबाव में नहीं हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।

सुरक्षा के लिए पहुंचे थाना
अंतरधर्म विवाह के कारण संभावित विवाद को देखते हुए चारों 16 मार्च को नौगांव थाने पहुंचे। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे की मौजूदगी में दोनों युवतियों ने अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन और समाज के लोग भी थाने पहुंचे।

युवतियों ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने आर्य समाज की रीति-रिवाज से बिना किसी दबाव के विवाह किया है और अब वे अपने पतियों के साथ वैवाहिक जीवन बिताना चाहती हैं। पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।

📊 Post Views: 3 Views
TAGGED:
Share This Article