पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत राजपुर मंडल में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर
रायगढ़ (लैलूंगा)। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजपुर भाजपा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत ग्राम कोड़ासिया में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

उद्घाटन सत्र में जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Deepak Sidar उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा मंत्री Reena Bhagat ने की। इस दौरान वक्ता के रूप में सतीश बेहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम् और संगठन गीत का सामूहिक गान किया गया तथा स्थानीय उत्पाद मिट्टी से बने पानी के थरमस भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने वैचारिक अधिष्ठान और संगठन विस्तार पर दिया प्रशिक्षण
शिविर के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक Vijay Agrawal ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन के वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, समय प्रबंधन, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत, संगठनात्मक रूप से सक्षम और जनसेवा के लिए समर्पित बनाने का सशक्त माध्यम है।

पार्टी की विचारधारा, योजनाओं और संगठनात्मक रणनीति पर भी हुआ प्रशिक्षण
प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सत्रों के दौरान जिला महामंत्री विकास केडिया, जतिन साव, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के जिला प्रभारी अंशु टुटेजा तथा जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, योजनाओं और इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पंचनिष्ठा, राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रहित, सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

बूथ प्रबंधन से लेकर सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक पर मिला प्रशिक्षण
शिविर में बूथ प्रबंधन, “मन की बात”, गरीब कल्याण योजनाएं, कौशल विकास, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत अभियान, संगठन विस्तार और पार्टी की भावी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, कई पदाधिकारियों का रहा योगदान
प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में शिविर वर्ग प्रमुख भास्कर बेहरा, वर्गाधिकारी एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक, जिला पंचायत सदस्य शांता भगत, किसान मोर्चा राजपुर मंडल महामंत्री सुधाकर शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री पालू राम भगत, मंडल अध्यक्ष रमेश होता, महामंत्री गौरीशंकर पटेल, सहदेव भोय सहित भाजपा के जिला और मंडल पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

