टिमरलगा से 10 पोकलेन जप्त राजस्व संयुक्त टिम द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई

2 Min Read

पैसा के बल में चल रहा था माफिया राज, विभाग के कार्यवाही से हिल उठा टिमरलगा

दस पोकलेन से अवैध खनन करने वाला माफिया कौन,, कार्यवाही जारी , बड़े माफिया का होगा खुलासा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सबसे बड़े गौण खनिज ग्राम पंचायत गुड़ेली टिमरलगा जहा रोज हजारों टन पत्थर अवैध खनन किया जाता है।  जिस पर अधिकारी को सूचना देने के बाद विभाग ने इस बात को बड़े गंभीरता से लेते हुए टिमरलगा में 16 मार्च दिन सोमवार को अचानक  निरीक्षण किया गया और 10 (दस) पोकलेन को जप्त कर कार्रवाई की गई।

और अभी भी कार्यवाही जारी है शायद आगे भी कार्यवाही का खबर सामने आ सकता है। फिलहाल इस वक्त खनिज माफियाओ में हड़कम मच गया  है इतनी बड़ी कार्रवाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में पहली बार एक साथ 10 पोकलेन को जप्त किए गए हैं।

और कार्यवाही जारी है समाचार अपडेट करते तक 10 पोकलेन की कार्यवाही का खबर सामने आई है। अब देखना यह है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने वाला कौन है सारंगढ़ जिला प्रशासन खनिज माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं यह आने वाला समय ही बताया फिलहाल विभाग की बड़ी उपलब्धि हुई है खनिज माफिया में डर का माहौल बना हुआ है। इस कार्यवाही से राजस्व की बढ़ोतरी होगी।

TAGGED:
Share This Article