IPL 2026: ब्लेसिंग मुज़ारबानी KKR में शामिल, PSL छोड़ने पर PCB ने सख्त रुख अपनाया

By
Advertisement
Advertisement

IPL 2026 की शुरुआत में केवल दो हफ्ते बाकी हैं, और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने घोषणा की है कि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी अब उनकी टीम का हिस्सा हैं।

PSL छोड़कर IPL में खेलेंगे मुज़ारबानी

ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उन्हें शमार जोसेफ के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया जाना था। 26 मार्च से शुरू होने वाले PSL में उन्हें खेलना था, लेकिन उन्होंने कुछ दिनों पहले नाम वापस ले लिया।

मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे, इसलिए KKR को तेज गेंदबाजी में मजबूती की जरूरत थी। इसी कारण टीम ने ब्लेसिंग को साइन किया। अब वे IPL 2026 में KKR के लिए खेलते हुए अपने जलवे बिखेरेंगे।

PCB का सख्त रुख

जियोसुपर की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को यह बात पसंद नहीं आई कि ब्लेसिंग ने PSL कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन कर दूसरी लीग (IPL) खेलने का फैसला लिया। लगातार दूसरे साल किसी खिलाड़ी ने PSL छोड़कर IPL खेलने का निर्णय लिया है।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने PSL टीम पेशावर जाल्मी का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर मुंबई इंडियंस के लिए IPL खेला था। बॉश पर एक साल का PSL बैन लगाया गया था। इसी तरह, ब्लेसिंग के लिए भी अब संभावित कानूनी कार्रवाई और प्रतिबंध की स्थिति बन सकती है।

शानदार फॉर्म में हैं ब्लेसिंग

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी का टी20 वर्ल्ड कप 2026 शानदार रहा। उन्होंने कुल 6 मैचों में 13 विकेट लिए और लगातार सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बने रहे। इसी प्रदर्शन को देखते हुए KKR ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement
Share This Article