विश्व प्लंबर दिवस पर गौरेला में जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

1 Min Read

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के आकांक्षी विकासखंड गौरेला में जल जीवन मिशन के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जल प्रबंधन और संरक्षण पर हुई चर्चा

इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों के साथ जल प्रबंधन, जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था के संचालन व संधारण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जल संसाधनों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।

पाइपलाइन लीकेज की पहचान का दिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पतरकोनी में भ्रमण कर प्रशिक्षार्थियों को पाइपलाइन लीकेज की पहचान, मरम्मत और पेयजल व्यवस्था के संचालन-संधारण के व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की भी जानकारी दी गई।

जल जीवन मिशन से जुड़कर काम करने के लिए किया प्रेरित

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की भावना के अनुरूप प्रशिक्षार्थियों को भविष्य में अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए जल जीवन मिशन को मजबूती देने और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।


 

 

Share This Article