कांकेर–नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

By
Advertisement
Advertisement

कांकेर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे जंगल-पहाड़ी इलाकों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

सूचना के बाद शुरू हुआ अभियान

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

सर्चिंग के दौरान हुई फायरिंग

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का माओवादियों से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षा कारणों से जानकारी गोपनीय

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

ऑपरेशन के बाद आएगी विस्तृत जानकारी

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


 

Advertisement
Share This Article