ब्रेकिंग बलरामपुर ग्राम पंचायत त्रिपुरी में लगभग 3 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, कुसमी पुलिस की दबिश

By
Advertisement
Advertisement

कुसमी : जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरि के घोसरा गांव में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पर कुसमी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी। जानकारी के अनुसार घोसरा क्षेत्र में लगभग 3 एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और खेतों में लगी अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी ।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध खेती की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए फसल को नष्ट कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मौके पर कुसमी sdm के साथ पुलिस की पूरी टीम पहुंच चुकी है अभी जांच हो रहा है

Advertisement
Share This Article