चौथे मंजिल से गिरी लिफ्ट, तीन के टूटे पैर, बुजुर्ग भी घायल, लोग बोले- घटना के लिए कॉलोनाइजर जिम्‍मेदार

Advertisement

कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद जानिसार अख्तर ने इस घटना के लिए कॉलोनाइजर शकुंतला ढाहते और वकील अहमद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि उनकी लापरवाही के चलते ही ये घटना हुई है। कॉलोनी में लगी लिफ्ट की क्वालिटी बहुत खराब है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी वे ध्यान नहीं देते हैं।

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में एक बड़ा हादसा हुआ। अपार्टमेंट के चौथे माले से लिफ्ट के गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों के पैर की हड्डियां टूट गई हैं। एक बुजुर्ग के कमरे में चोट आई है। हादसे के साथ लिफ्ट में दो छोटे बच्चे भी थे लेकिन, वे दोनों बाल बाल बच गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी वालों में बिल्डर के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शकुंतला अपार्टमेंट में शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे ये घटना हुई। अपार्टमेंट के चौथे माले पर रहने वाले गंगाराम अहिरवार (69), उनकी पत्नी झलकी अहिरवार (65) और रिश्तेदार दुलारी भांडेकर (48) व नितेश अहिरवार (31) दो छोटे बच्चों को लेकर चौथे माले से नीचे आ रहे थे। वे लोग जैसे ही लिफ्ट में घुसे और उसका गेट बंद किया, वैसे ही लिफ्ट तेजी से नीचे आ गई।

नीचे लगे स्प्रिंग से टकराने के बाद लिफ्ट फिर से उछली और इससे सभी लोग घायल हो गए। इस हादसे में झलकी अहिरवार, दुलारी भांडेकर और नितेश अहिरवार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं और कमर में भी चोट आई है। वहीं गंगाराम अहिरवार के कमर में चोट लगी हैं। उनके साथ दो छोटे बच्चे भी थे लेकिन, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

यह अपार्टमेंट शकुंतला ढाहते की जमीन पर बनी है और इस्पात नगर निवासी वकील खान व एक अन्य व्यक्ति इसमें पार्टनर है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी आक्रोश है। कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद जानिसार अख्तर ने इस घटना के लिए कॉलोनाइजर शकुंतला ढाहते और वकील अहमद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि उनकी लापरवाही के चलते ही ये घटना हुई है। कॉलोनी में लगी लिफ्ट की क्वालिटी बहुत खराब है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी वे ध्यान नहीं देते हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *