रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर द रिवेंज’ का धमाका: रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमाए

3 Min Read

ईद 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर उतरने से पहले ही फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, ट्रेलर के बाद बढ़ा दर्शकों का उत्साह

बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar The Revenge इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। Aditya Dhar के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ Arjun Rampal मेजर इकबाल के दमदार किरदार में नजर आए हैं।


रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

फिल्म की रिलीज में अभी करीब 11 दिन बाकी हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग ने ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 7.74 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।
सभी भाषाओं में अब तक 6727 शोज के लिए 1,17,031 टिकट्स बिक चुके हैं। वहीं ब्लॉक सीट्स को जोड़कर फिल्म का कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।


कई भाषाओं में होगी रिलीज, देशभर में बढ़ रहा क्रेज

Dhurandhar The Revenge को सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। मल्टी-लैंग्वेज रिलीज की वजह से फिल्म का क्रेज पूरे देश में तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है और एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है।


बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पर टिकी निगाहें

फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए अब यह चर्चा तेज हो गई है कि यह कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। नेशनल चेन्स में एडवांस बुकिंग के टॉप रिकॉर्ड्स की बात करें तो पहले स्थान पर Avengers: Endgame है, जिसके लगभग 9.75 लाख टिकट बिके थे।
इसके बाद Baahubali 2: The Conclusion (6.50 लाख टिकट), Jawan (5.57 लाख टिकट), Pathaan (5.56 लाख टिकट) और Spider‑Man: No Way Home (5.50 लाख टिकट) का नाम आता है।


1 लाख टिकट का आंकड़ा पार, रिलीज से पहले ही बना माहौल

फिल्म अभी एक लाख से ज्यादा टिकट बेचने का आंकड़ा पार कर चुकी है और रिलीज में अभी कई दिन बाकी हैं। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग के मामले में यह फिल्म कितने नए रिकॉर्ड बना सकती है।


Share This Article