चोरी के मामले मे 02 आरोपी चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का मशरुका जप्त

4 Min Read

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना बतौली पुलिस टीम की कार्यवाही, चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार किये गए आरोपी।
:- आरोपियों के कब्जे से 8350 रुपये नगद एवं चांदी का पायल, बिछिया कुल कीमती मशरुका लगभग 15 हजार रुपये किया गया बरामद।
:- आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 नग लोहे का रॉड एवं 01 नग लोहे का डाई किया गया जप्त।
:- चोरी सम्बन्धी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश गुप्ता साकिन झरगवां मेनरोड थाना बतौली द्वारा दिनांक 07/03/26 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 06/03/26 के शाम करीब 06.00 बजे अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया था, रात्रि करीब 10.00 बजे प्रार्थी घर वापस आया तो देखा कि घर के सामने चैनल गेट एवं दरवाजा का ताला टूटा हुआ था

अंदर बेडरूम में जाकर देखा तो दो चोर आलमारी को तोड कर पैसा एवं जेवर निकाल रहे थे तब प्रार्थी रूम को सामने से बंद कर घर से बाहर निकल कर अन्य लोगो को सहायता के लिए बुला रहा था तभी दोंनों चोर खिडकी के तरफ से निकल कर घर के पीछे तरफ का दरवाजा तोडकर भाग गये तब प्रार्थी घर के अंदर जाकर जेवर एवं पैसा का मिलान किया तो देखा कि एक जोडी चांदी का पायल, एक जोडी बिछिया कीमति 2245 रूपये एवं नगदी रकम कुल मशरुका लगभग 15000/-  रूपये नहीं था उक्त दोनों चोर रात्रि में प्रार्थी के घर में घुस कर चोरी कर भाग गये है। मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 30/26 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे मौक़े पर डॉग स्क्वाड को भी रवाना किया गया था, दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था,

इसी दौरान डॉग स्क्वाड एवं पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) विवेक मरावी आत्मज बिक्रम मरावी उम्र 21 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा थाना बतौली (02) मुकेश मरावी आत्मज धनीराम मरावी उम्र 20 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा थाना बतौली का होना बताये,

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से नगदी रकम कुल 8350 रुपये एवं 01 नग चांदी का पायल एवं 01 जोड़ी बिछिया कुल कीमती मशरुका लगभग 15 हजार रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लोहे का रॉड एवं लोहे का डाई जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर,साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, डॉग स्क्वाड एवं थाना बतौली के अधिकारी कर्मचारी की सक्रिय भूमिका रही।

Share This Article