एनएसयूआई रायगढ़ 10 मार्च को निकालेगा ‘छात्र अधिकार रैली’, कलेक्ट्रेट का घेराव

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़: एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई ने आगामी 10 मार्च (मंगलवार) को ‘छात्र अधिकार रैली’ निकालने और कलेक्ट्रेट का घेराव करने का ऐलान किया है। यह रैली छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की जाएगी।



जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि रैली सुबह 11 बजे इतवारी बाजार चौक से शुरू होकर मेन रोड, शहीद चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष साकिब अनवर, गौरव सव, बलराम, छात्रा प्रमुख नताशा, शिब्तेन, गुलशन, बंटी, मानी चंदेल, देवेश, असदुल्लाह,आदेश, गौरव, विकास, उबेद, दीपक सारिम, केजल श्रीवास सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।



प्रमुख मांगें:

· सभी सरकारी कॉलेजों में प्लेसमेंट सेल का गठन किया जाए।
· स्थानीय उद्योगों (एनटीपीसी, अडानी, जिंदल सहित अन्य निजी उद्योग) में स्थानीय युवाओं को 70% आरक्षण दिया जाए।
· कॉलेजों में नियमित कैंपस इंटरव्यू की व्यवस्था की जाए।
· छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन रोका जाए।
· सभी छात्र संगठनों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

आरिफ हुसैन ने कहा कि प्रशासन ने एनएसयूआई के दो प्रमुख कार्यक्रमों – फेयरवेल पार्टी और होली मिलन – को बंद करवाकर स्पष्ट भेदभाव किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एनएसयूआई के कार्यक्रमों को रुकवाया गया, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं, प्रशासन उनका संरक्षण देती है और उनके कार्यक्रमों को सफल बनाती है। यह दोहरा मापदंड छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ औद्योगिक जिला होने के बावजूद यहां के युवा बेरोजगार हैं, क्योंकि स्थानीय उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा।

आरिफ हुसैन ने रायगढ़ के सभी छात्रों एवं युवाओं से 10 मार्च सुबह 11 बजे इतवारी बाजार चौक पहुंचकर रैली में शामिल होने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।

Advertisement
Share This Article