कोरबा में आयोजित होगा निशुल्क आयुर्वेद-योग, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा जांच शिविर
कोरबा। 08 मार्च 2026, रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद, आरोग्य भारती और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10,11, महानदी काम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्याह्न 2 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षित नाड़ीवैद्य चिकित्सकों से मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध नाड़ीवैद्य डॉ. वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा स्वयं अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करेंगे।
शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऊर्जा क्वाथ
शिविर में हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए उपयोगी और ऊर्जा बढ़ाने वाला “ऊर्जा क्वाथ” भी निशुल्क वितरित किया जाएगा।
महिलाओं एवं युवतियों के रोगों का त्रिविध परीक्षण और परामर्श
शिविर में महिलाओं एवं युवतियों के सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य और असाध्य रोग जैसे कैंसर, मधुमेह, थायरायड, ब्लड प्रेशर, श्वास रोग, टी.बी., लकवा, साइटिका, ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया, पथरी, पीलिया, माइग्रेन, डिप्रेशन, अनिद्रा, अम्लपित्त, बवासीर, भगंदर, गैस, दुर्बलता, बन्ध्यत्व, श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, हृदय रोग, चर्मरोग, सोरायसिस, एक्जिमा आदि का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार हेतु व्यक्तिगत परामर्श दिया जाएगा।
योगाभ्यास, प्राणायाम और जीवनशैली पर विशेष प्रशिक्षण
शिविरार्थियों को योगाभ्यास, प्राणायाम, जीवनशैली, ऋतुचर्या और आहार-विहार के विषय में व्यक्तिगत प्रायोगिक प्रशिक्षण और परामर्श प्रदान किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार हो सके।
पंजीयन एवं संपर्क जानकारी
शिविर का लाभ उठाने हेतु पंजीकरण और समय निर्धारण के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।


