होली त्यौहार के मद्देनजर विभिन्न चौक-चौराहों से पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त हिदायत

By
Advertisement
Advertisement

:- होली त्यौहार के संवेदनशील दृष्टिकोण से शहरी, देहात, आऊटर और अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट। 
:- शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फिक्स प्वाईंट, पेट्रोलिंग ( मोटर सायकिल बाज स्कवॉड, फोरव्हीलर पेट्रोलिंग, महिला पेट्रोलिंग )पुलिस बल तैनात।
:- मोटर सायकिल बाज स्कवॉड शहर के अंदरूनी और पहुंचविहीन क्षेत्रों में रहेंगे मौजूद।  
:- असामाजिक तत्वों एवं हुडंदगबाजों पर सख्ती से की जायगी कार्यवाही

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को शहर एवं ग्रामीण थाना/चौकी क्षेत्रों के प्रमुख चौक चौराहो मे फ्लैग मार्च कर आपराधिक गतिविधियों वाले व्यक्तियों को सचेत कर आपराधिक गतिविधियों मे शामिल होना पाये जाने पर मामले मे सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे,

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/03/26 एवं आज़ दिनांक शाम करीब 5 बजे शहर के प्रमुख चौक चौराहो एवं ग्रामीण थाना/चौकी क्षेत्रो के थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व मे विभिन्न गांवों में भी फ्लैग मार्च किया गया।



फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर थाना चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देव होटल चौक, से होकर घड़ी चौक पर आकर समाप्त हुई, साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा इस दौरान लगातार पेट्रोलिंग कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाया रखा जायगा, फ्लैग मार्च के दौरान आमजनो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही, असामाजिक और उपद्रवी तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगई, जबरन रंग-गुलाल लगाना, नशाखोरी, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



सरगुजा पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिकता है, कि होली का त्यौहार शांतिपूर्वक वातावरण के साथ निपटे इसके लिए जिले के आमजनों से अपील है, कि इसके लिए प्रशासन का भरपूर सहयोग करें।

Advertisement
Share This Article