छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “संकल्प” बजट को ऐतिहासिक बताया

3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अंत्योदय और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का बजट “संकल्प” की थीम पर आधारित है और यह विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने की ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, निवेश संवर्धन, कुशल मानव संसाधन निर्माण और अंत्योदय को प्राथमिकता दी गई है।

पांच नए मुख्यमंत्री मिशन

सरकार मिशन मोड में कार्य करते हुए पाँच नए मुख्यमंत्री मिशन शुरू कर रही है:

  1. अधोसंरचना मिशन – राज्य की प्रमुख सड़क, जल, ऊर्जा और शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं को सुदृढ़ करना
  2. एआई मिशन – युवा कौशल विकास, स्टार्टअप प्रोत्साहन और प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग
  3. पर्यटन विकास मिशन – पर्यटन स्थलों और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा
  4. स्टार्टअप मिशन – युवाओं को जॉब-क्रिएटर बनाने हेतु नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा
  5. खेल उत्कर्ष मिशन – खेल प्रतिभा खोज और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधा

हर मिशन के लिए न्यूनतम 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

शिक्षा और युवा सशक्तिकरण

  • स्कूल शिक्षा के लिए कुल बजट का 13.5% आवंटित
  • बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित
  • युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना और लखपति दीदियों के भ्रमण कार्यक्रम

कृषि और किसान

  • कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • किसानों को धान खरीदी में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान

उद्योग और निवेश

  • 23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपये
  • आदर्श शहर समृद्धि योजना और भूमि विकास बैंक के लिए 200-200 करोड़ रुपये
  • बस्तर और सरगुजा में खाद्य, कृषि और संबंधित उद्योगों के लिए 100 करोड़ रुपये

जल और सिंचाई

  • इंद्रावती नदी पर देवरगांव और मटनार बैराज निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपये
  • बस्तर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

सुरक्षा और माओवादी उन्मूलन

  • बस्तर फाइटर्स में 1,500 नई भर्तियाँ

स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी

  • कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज
  • जगदलपुर-अंबिकापुर हवाई सेवाओं का विस्तार
  • अंदरूनी इलाकों में मुख्यमंत्री बस सेवा प्रारंभ

अन्य प्रमुख पहलें

  • बकरी पालन, सूअर पालन और मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन
  • स्थानीय रोजगार और पर्यटन के लिए होमस्टे योजना के लिए 10 करोड़ रुपये
  • निवेश संवर्धन, स्टार्टअप, शिक्षा, स्वास्थ्य, और युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और उनकी टीम को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट राज्य को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

TAGGED:
Share This Article