लईका घर महोत्सव का हुआ सफल आयोजन, उदयपुर

3 Min Read

फरवरी 2026 को चौपाल ग्रामीण विकास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान व अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वाधान में उदयपुर विकासखंड में लईका घर महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन रामगढ़ वाटिका, उदयपुर में आयोजित रहा, जिसमें वर्तमान में विकासखंड में संचालित किए जा रहे 118 लईका घर की 236 देखभालकर्ता दीदियों एवं अन्य 400 समुदाय प्रतिभागियों को मिलाकर कुल 600+ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस वार्षिक महोत्सव में उदयपुर ब्लॉक के जनपद CEO, प्रेसिडेंट, स्वस्थ विभाग के BPM, महिला एवं बाल विकास विभाग से CDPO एवं सेक्टर पर्यवेक्षक सम्मिलित हुए ।

इस लईका घर महोत्सव का मूल उद्देश्य था— केंद्र की सभी दीदियों को उनके इस अमूल्य सार्थक प्रयास और पहल कदमी को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करना रहा। लईका घर केंद्र संचालन के पीछे का मूल उद्देश्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक बच्चों को बेहतर पोषण और मनोरंजक वातावरण देना शामिल है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस लईका घर महोत्सव में एक केंद्र का पूरा डेमो कॉर्नर भी प्रस्तुत किया गया था। जिसे प्रदर्शनी के रूप में आयोजन स्थल पर लगाया गया था, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अवलोकन भी किया गया।

इस लईका घर महोत्सव में समस्त सेक्टर के दीदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन, खेल गतिविधि आदि की प्रस्तुति भी की गई। जिसमें सभी दीदियों ने काफी बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। इस वार्षिक महोत्सव में प्रत्येक दीदी बहुत खुश और ऊर्जा से भरी हुई दिखी। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से वह और भी अधिक प्रेरणा के साथ अपने लईका घर केंद्रों में बच्चों के साथ कार्य करने की ओर अग्रसर होगी।

इस लईका घर महोत्सव में विकासखंड उदयपुर से कुल 600 से भी अधिक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में सभी लईका घर की दीदियों को उपस्थित सम्माननीय सदस्यों के हाथों भेंट स्वरूप उपहार देते हुए सम्मानित किया गया।    कार्यक्रम में चौपाल ग्रामीण विकास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के डायरेक्टर गंगाराम पैकरा व पूरी टीम तथा अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन से जॉय,राजेश व ब्लॉक टीम सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन व चौपाल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

TAGGED:
Share This Article