दिल्ली में आतंकी खतरे के बीच सुरक्षा अलर्ट

By
Advertisement
Advertisement



देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लाल किला और चांदनी चौक के संवेदनशील इलाकों में विस्फोट की साजिश रच रहे हैं।

लाल किला और चांदनी चौक पर खतरा

सूत्रों के मुताबिक, संगठन IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) हमले की योजना बना रहा है। 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मस्जिद में हुए धमाके के बाद यह संगठन भारत में बड़ा हमला करने की फिराक में है।

धार्मिक स्थल निशाने पर

खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर खतरा अधिक है। विशेष रूप से चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर आतंकियों के निशाने पर हो सकता है।

सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई

संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लाल किला और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Advertisement
Share This Article