गुडेली के गाड़ोदिया लाईस्म, बालाजी लाईंस्म, मां चंद्रहासिनी लाईम यूनिट, आर. के. लाईंस्म, पर पर्यावरण विभाग का कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

गुडेली टिमरलगा क्षेत्र में चुना भट्ठों के प्रदूषण से आमजन परेशान

प्रसिद्ध गौण खनिज ग्राम पंचायत गुडेली टिमरलगा में प्रदूषण होना आम बात है। क्योंकि यहां कई दर्जन क्रेशर एवं चुनाव भट्ठा संचालित हैं रात दिन बेहिसाब वायु जल जीवन जंगल को भारी क्षति पहुंचाया जा रहा। दूर दूर तक चुना भट्ठों से निकलने वाला जहरीली हवा आस पास के लगभग 10 कि.मी. तक फैल रहा है। जरा सोचिएगा क्या हालत है जीव जंतु पेड़ पौधे का किस हाल पर निर्भर है गुड़ेली टिमरलगा के आम जनता?  बड़े भैया उद्योगपतियों का क्या? चुना भट्ठों के संचालकों का सिर्फ और सिर्फ पैसे से मतलब है यहां आम जनता से कोई मतलब नहीं।

पर्यावरण विभाग के कार्यवाही से क्या चुना भट्ठों में सुधार होगा या फिर से होगा प्रदूषण का तांडव

लगातार गुड़ेली टिमरलगा से चुना भट्ठों के प्रदूषण का खबर प्रकशित किया गया जिससे पर्यावरण विभाग गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान  पर्यावरणीय मनको के उल्लंघन नियम के विरुद्ध चुना भट्टा संचालित पाया गय। जिस पर पर्यावरण विभाग ने पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के आधार पर कार्रवाई की और चारों चुना भट्ठों पर जुर्माना लगाया गया। तथा पर्यावरण विभाग ने प्रबंधन द्वारा उक्त राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में उद्योग के विरुद्ध पर्यावरणीय अधिनियमों की सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article