मुंबई हावड़ा मेल एवं बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस को राउरकेला में रोका गया वहीं हावड़ा मुंबई मेल को गति कम कर चलाया गया
लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तड़के 4 बजे ट्रेनों का परिचालन हुआ सामान्य
चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के भालूलता-जरेईकेला स्टेशन के बीच रेल पटरी के आसपास बीती रात हाथियों का झूं़ड को विचरण करते हुए देखा गया जिसको लेकर हावड़ा-मुबंई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। हाथियों के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रोक दिया गया। केवल यात्री ट्रेनों को नहीं बल्कि इसके कारण माल वाहक ट्रेनों को भी लगभग डेढ़ से दो घंटे तक प्रभावित होना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात यानि मंगलवार रात लगभग 2. 50 बजे भालूलता और जरेईकेला के बीच रेल पटरी के आसपास हाथियों का एक झूंड को विचरण करते हुए रेलकर्मियों ने द्वारा देखा गया। इसकी जानकारी उर्पयुक्त अधिकारियों को दिए जाने के बाद रेल प्रशासन के निर्देश पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इसके कारण इस मार्ग से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर- टाटा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12809 मुंबई हावड़ा मेल सुपर फास्ट ट्रेन को राउरकेला स्टेशन में काफी देर तक रोक दिाया गया।
वहीं ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा मुंबई मेल को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से इसकी गति कम कर ले जाया गया। हाथियों के कारण अप और डाउन लाईन से होकर चलने वाली यात्री ट्रेनों सहित आधा दर्जन ट्रेनें को विभिन्न स्टेशन में लगभग डेढ़ घंटे तक रोक दिया गया। कुछ मालगाड़ियां भी प्रभावित हुई। हाथियों को खदड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई एवं उन्हें जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथियों के जंगल की और चले जाने के बाद तड़के इस मार्ग में ट्रेनों को परिचालन सामान्य हो गया।
दिसंबर से फरवरी के बीच एलीफेंट मुवमेंट को रद्द रही 18 से अधिक मेमू ट्रेनें
चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलखंडो में पिछले दो तीन माह से हाथियों के विचरण को लेकर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। मुख्य रुप से चक्रधरपुर- राउरकेला , राउरकेला-राजगांगपुर, गम्हरिया चांडिल और चाईबासा-डांगोवापोसी, बंडामुंडा -नुआगांव रेल खंड में दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच विभिन्न तिथियों में 18 से अधिक मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था। खासकर मनोहरपुर से राउरकेला के बीच हाथियों का लगातार विचरण देखा गया। जिसको लेकर चक्रधरपुर राउरकेला मेमू, टाटा बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेनों को निरंतर बंद करना पड़ा। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
