सूरजपुर। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू की सहमति से जिला साहू संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया।
कार्यकारिणी विस्तार के तहत पवन कुमार साहू को जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से जिले के साहू समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की नीतियों एवं गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को जिम्मेदारी देना आवश्यक है। सोशल मीडिया के माध्यम से समाज की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
पवन कुमार साहू ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा समाज की एकजुटता और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


