गांजा तस्करी के मामले मे 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपियों के कब्जे से 04 लाख 28 हजार रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगद रकम 3090/- रुपये किया गया बरामद।
:- नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।
:- आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से खरीद कर लाना एवं बिक्री करने की योजना होना बताया गया है।

अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं तस्करी मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 17/02/26 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिला कि नया बस स्टैंड के पीछे गुमटी के सामने दो व्यक्ति सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रहे है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियो के संभावित जगह नया बस स्टैंड के पीछे गुमटी के सामने घेराबंदी किये जाने पर दो व्यक्ति एक सफ़ेद रंग का प्लास्टिक बोरी रखे मिले।

पुलिस टीम द्वारा दोनों संदेहियो से नाम पता एवं खड़े रहने का कारण पुछने पर गोल मोल जबाब देते हुए आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) अमित शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन चुनार मेडिया थाना चुनार, जिला मिर्ज़ापुर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम रामनगर औद्योगिक छेत्र कटारिया थाना मुगलसराय जिला चंदौली उत्तरप्रदेश (02) देवचंद यादव आत्मज जगदीश यादव उम्र 20 वर्ष साकिन कान्हानागर कैमूर थाना अघोरा जिला कैमूर बिहारका होना बताये,

गवाहों की उपस्थिति मे आरोपियों के कब्जे से रखे प्लास्टिक बोरा की तलाशी लेने पर कुल 21 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 04 लाख 28 हजार रुपये एवं नगद रकम 3090/- रुपये जप्त किया गया हैं, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ उड़ीसा से खरीद कर लाना एवं बिक्री करने हेतु बनारस उत्तरप्रदेश ले जाने बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 107/26 धारा 20(सी ) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी  कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, संजय तिवारी, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, सैनिक सुनील गुप्ता सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button