छत्तीसगढ़

राउरकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, छह आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


राउरकेला (ओडिशा) – राउरकेला पुलिस ने 16-17 फरवरी की दरम्यानी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट साइट थाना के एसआई एस. प्रधान पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली कि बंडामुंडा रोड, फाटापाइप स्थित शिवशंकर नगर के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गुनानिधि घुसी, सुखनाथ ओराम, राहुल कुमार साहू, निखिल राय, कौशिक कुमार पाढ़ी और नीरज सोनकर पांच अलग-अलग वाहनों में कुल 502 किलोग्राम 400 ग्राम प्रतिबंधित गांजा परिवहन कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा सहित परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को भी जब्त कर लिया। जब्त वाहनों में एक महिंद्रा बोलेरो, तीन मारुति सुजुकी डिजायर और एक मारुति ब्रेज़ा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button