Uncategorized

महाशिवरात्रि पर आतरगांव में निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजा “हर-हर महादेव”

Advertisement

छुरिया । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आतरगांव में सर्व आदिवासी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई तथा गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

आयोजन आदिवासी समाज के प्रमुखों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रोहिदास कंवर, बुधरूराम कंवर एवं हेमकुमार कोल्हे विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की सरपंच खुशबु डामन साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उन्होंने ग्रामीणों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन गांव की एकता, परंपरा और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों का उत्साह, अनुशासन और सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button