सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्री थॉमस एक्का की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

Advertisement

शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर स्वस्थ्य जीवन हेतु दी गई शुभकामनायें

विदाई सम्मान समारोह के दौरान ही सेवानिवृत प्रधान आरक्षक कों पी.पी.ओ. आदेश किये गए प्रदान

सरगुजा पुलिस मे पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री थॉमस एक्का के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्री थॉमस एक्का ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग सरगुजा पुलिस कों प्रदान किया हैं,

अब हमें अपने सेवानिवृत हो रहे प्रधान आरक्षक एवं उनके परिवार के प्रति संवेदनशील होकर पुलिस परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी हैं, कार्यलयीन अधिकारी एवं सम्बंधित थाना प्रभारी सेवानिवृत हो चुके अधिकारी/कर्मचारियों की सुध लेते रहे, किसी भी प्रकार की तकलीफ में त्वरित सहायता हेतु उपलब्ध रहे साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत प्रधान आरक्षक एवं उनके परिवारजनों कों किसी भी समस्या में कार्यालय आकर प्रत्यक्ष रूप से मिलकर समस्या का निदान करने की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत प्रधान आरक्षक कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनायें दी गई।



सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्री थॉमस एक्का से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवानिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध मे भी जानकारी ली गई, कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक को शाल श्रीफल के साथ मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।

विदाई सम्मान समारोह के दौरान स्टेनो श्री फबियानुस तिर्की, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, रीडर श्री गोमती यादव,एवं समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के परिवारो के सदस्य शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *