छत्तीसगढ़

Roy’s Stepping Stone English Medium School का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Advertisement

Roy’s Stepping Stone English Medium School में दिनांक 7 फरवरी, शनिवार 2026 को “एनुअल फंक्शन” का आयोजन “इंडियन कल्चरल्स” थीम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती विजया रानी रॉय एवं डायरेक्टर श्री उत्तम कुमार रॉय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी श्री कृष्णा प्रपन्नाचार्य जी (धर्माचार्य,  गौरेला पेंड्रा  मरवाही) एवं श्री हर्ष छाबरिया जी (अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद,  गौरेला पेंड्रा मरवाही) बृजेश पुरी( जिला धर्म प्रचार प्रमुख) निखिल परिहार( जिला सह मंत्री) जितेंद्र शुक्ला( शाखा करवाह  मंडल कोटमी ),मानवेंद्र करायत (मुख्य शिक्षक कोटमी मंडल),

कृष्ण कुमार साहू, डॉक्टर करण सिंह पेंद्रो, पवन सिंह राठौड़, रविंद्र केवर्त,  दीपक कौशिक, विनोद गिर, कुंवारे लाल, यशवंत आर्मो,  छत्रपाल यादव,देवरी कला सरपंच श्यामवती  मार्को, आशीष श्रीवास्तव  भगवती मानव कल्याण संस्थान  जिला अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही, भारी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों  की गरियामय  उपस्थित रही  कृष्ण कुमार साहू, मुकेश जायसवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं खेलों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों एवं संस्कृतियों को दर्शाती आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र तथा अन्य क्षेत्रों से संबंधित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों ने भारत की विविधता में एकता का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।

आज के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरस्कूल स्पोर्ट्स प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी के प्रति उत्साह और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला।
इस सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ईटी  रॉय, सुलोचना, खुशबू, नीलम, रीना एवं मीना का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं यादगार रहा।

जारीकर्ता: Roy’s Stepping Stone English Medium School

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button