
खरसिया: सुनने में परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। पदमावती मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, खरसिया के तत्वावधान में स्पीच हियरिंग एंड रिहैब वर्ल्ड के सहयोग से 8 फरवरी 2026, रविवार को निःशुल्क बहरापन जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य खरसिया और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सुनाई से जुड़ी समस्याओं का मुफ्त जाँच और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है।
इस शिविर में उपलब्ध सुविधाओं में शामिल हैं:
- कम्प्यूटाईज मशीन द्वारा कानों की सुनाई जाँच
- श्रवण यंत्र पर विशेष छूट
- श्रवण यंत्र लेने पर 3 माह का बैटरी एक्सचेंज
- रीचार्जेबल, वाटरप्रूफ और ब्लूटूथ से लैस श्रवण यंत्र
- कान के पीछे और बाहर से न दिखने वाली मशीनें
- प्रसिद्ध ब्रांड SIEMENS के श्रवण यंत्र 20-25% की विशेष छूट के साथ
पदमावती मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, महका रोड, गोविंद कॉलोनी, खरसिया में आयोजित इस शिविर में लोग मुफ्त सुनाई जाँच करवा सकते हैं और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी या परामर्श के लिए संपर्क करें:
📞 8109313909 / 7400850880 / 7828657497
पदमावती मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल की पहल निश्चित रूप से सुनाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान में खरसिया वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।





