छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का बड़ा अवसर, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीयन

रायपुर । भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित पात्र अभ्यर्थियों से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी अग्निवीर भर्ती
अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत
जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस, नियमित कैडर के साथ-साथ धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी एवं हवलदार एसएसी जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
22 अप्रैल के बाद संभावित है ऑनलाइन लिखित परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) का आयोजन 22 अप्रैल 2026 के बाद संभावित है। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
भर्ती हेतु उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय अथवा राज्य बोर्ड/संस्था से—
कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण
आईटीआई अथवा इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण
होना अनिवार्य है। ऊंचाई, वजन एवं सीने से संबंधित मानक पदों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में—
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा
चिकित्सा परीक्षण
शामिल हैं।
अग्निवीर भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
पंजीकरण: सबसे पहले भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
Agnipath टैब पर क्लिक कर User Registration करें।
पात्रता जांच: उम्र, शिक्षा एवं राज्य से संबंधित विवरण भरकर पात्रता जांचें।
फॉर्म भरें: योग्य पद के सामने Apply पर क्लिक कर व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
दस्तावेज अपलोड:
पासपोर्ट साइज फोटो (10–20 KB)
हस्ताक्षर (5–10 KB)
परीक्षा केंद्र चयन: ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए 5 परीक्षा केंद्रों का चयन करें।
शुल्क भुगतान: आवेदन शुल्क लगभग ₹250 + बैंक शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
प्रिंटआउट: फॉर्म जमा करने के बाद उसका पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
अग्निवीर भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रवेश पत्र (Admit Card)
20 पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
10वीं/12वीं की मार्कशीट
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल व सरपंच द्वारा जारी)
अविवाहित प्रमाण पत्र
आधार कार्ड एवं पैन कार्ड
यहां से प्राप्त करें भर्ती की जानकारी
अग्निवीर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार—
थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर: 0771-2965212, 2965213
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव: 07744-299523




