छत्तीसगढ़

मरवाही साप्ताहिक बाजार में अव्यवस्था, बिना पार्किंग के सड़क पर जाम और हादसों का खतरा

Advertisement


मरवाही। नगर पंचायत मरवाही में हर शुक्रवार लगने वाला साप्ताहिक बाजार बिना किसी वाहन पार्किंग व्यवस्था के संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। बाजार में आने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे और बीच सड़क पर खड़ी कर बाजार करने चले जाते हैं, जिसके कारण पूरे बाजार क्षेत्र में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा न होने से सड़क संकरी हो जाती है और दोपहिया-चारपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। कई बार इस अव्यवस्था के चलते छोटे-बड़े सड़क हादसे भी हो चुके हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थिति को और गंभीर बना देने वाला तथ्य यह है कि नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित पुरानी पार्किंग व्यवस्था को भी बंद कर दिया गया है। इसके बाद से बाजार क्षेत्र में वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते पूरा दबाव मुख्य सड़क पर आ गया है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने मांग की है कि नगर पंचायत इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए साप्ताहिक बाजार के लिए तत्काल पृथक और सुरक्षित वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करे। इससे न केवल यातायात सुचारु होगा, बल्कि बाजार में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और वाहन स्वामियों के वाहनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button