छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवाओं को गांजा सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार, 6 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

Advertisement

जगदलपुर | बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में गांजा सप्लाई करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 6.09 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,04,750 है, जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नंदनी कश्यप (32 वर्ष), निवासी बलिराम कश्यप वार्ड, जगदलपुर, अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करती थी और युवाओं को इसकी सप्लाई करती थी। महिला पूर्व में भी NDPS एक्ट के एक मामले में जेल जा चुकी है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नयामुंडा क्षेत्र स्थित अपने घर में महिला आरोपी गांजा बिक्री के लिए रखी हुई है और ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान महिला के घर से एक काले रंग के बैग में खाकी टेप से लिपटे 5 पैकेटों में कुल 6.09 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे 02 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार देवांगन के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button