छत्तीसगढ़

बेईमानीपूर्वक अमानत में खयानत मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisement

सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए ट्रक सहित 2 अन्य ट्रक कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये का जप्त
5 राज्यों के विभिन्न जिलों के टोल प्लाजा व प्रमुख स्थानों की सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी मदद से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

सूरजपुर। दिनांक 14.01.2026 को ग्राम नयनपुर निवासी अमित पाण्डेय ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके यू.बी. वेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड प्लाट नयनपुर से ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 2832 के चालक राहुल सिंह यादव में 30 टन 160 किलो सरिया (छड) लोड कर भदौरी उत्तरप्रदेश के लिए निकला था जो बेईमानीपूर्वक अमानत में खयानत कर उक्त सरिया कीमत 15 लाख 23 हजार 908 रूपये का गायब कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 316(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रकरण में आरोपी की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर पुलिस आरोपी की पतासाजी करने के दौरान उत्तरप्रदेश के जिला चित्रकूट भरतकूप थाना क्षेत्र से ट्रक क्रमांक 61 एटी 2832 को बरामद किया गया।

आरोपी चालक के द्वारा वाहन स्वामी को दिया गया आधार कार्ड व ड्रायविंग लाईसेंस की जानकारी की तस्दीक कराई गई जिसमें दोनों फर्जी कूटरचित पाया गया। विवेचना में आरोपी राहुल सिंह यादव के संबंध में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश के कई जिलों के टोल प्लाजा व स्थानों से सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार पतासाजी करने पर प्राप्त इनपुट के आधार बरगवां जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश में दबिश देकर पकड़ा गया।

पतासाजी दौरान आरोपी राहुल का असली नाम मनीष यादव पिता रामलखन यादव उर्फ अरूण सिंह वर्तमान पता डागा बरंगवा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश व स्थाई निवासी ग्राम पोडी थाना मझौली जिला सीधी मध्यप्रदेश का होना पाये जाने से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि अपने साथी सूरज सोनी व अन्य के साथ मिलकर लोड सरिया को सतना ले जाकर मनीष सिंह परिहार को 12 लाख रूपये में ब्रिकी किया है, प्राप्त रकम से सेकेण्ड हंेड ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 9288 एवं मोबाईल खरीदना बताया जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी सूरज सोनी पिता स्व. केदारलाल उम्र 35 वर्ष निवासी कोलगंवा, रघुराजनगर जिला सतना एवं मनीष सिंह परिहार पिता दिनेश प्रताप उम्र 37 वर्ष निवासी बदखर थाना कोलगंवा जिला सतना मध्यप्रदेश को दबिश देकर पकड़ा। आरोपी सूरज ने बताया कि प्राप्त पैसा से अपने ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजी 7678 का किस्त जमा किया है वहीं आरोपी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मनीष यादव व सूरज से 12 लाख रूपये में सरिया को खरीद कर उपयोग कर लेना स्वीकार किया।

आरोपी मनीष यादव के निशानदेही पर उसका मूल ड्राईविंग लायसेंस, पेन, आधार कार्ड, ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 9288 कीमत 40 लाख रूपये, कूटरचित (फर्जी) ड्राईविंग लायसेंस, आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित छायाप्रति, ट्रक खरीदने वाहन विक्रयनामा पत्रक, 1 नग मोबाईल कीमत 25 हजार रूपये, आरोपी सूरज सोनी से मूल ड्राईविंग लायसेंस, पेन-आधार कार्ड, ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजी 7678 कीमत 65 लाख,

घटना में प्रयुक्त 1 मोबाईल कीमत 22 हजार एवं आरोपी मनीष सिंह से घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाईल कीमत 25 हजार रूपये का जप्त कर मामले में पृथक से बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 317(2), 317(5), 61(2)(ए), 238, 3(5) जोड़ी जाकर तीनों आरोपियों को दिनांक 01.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई एस.आर.भगत, एएसआई देवनाथ चौधरी, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, इमरान खान, जयप्रकाश सिंह, चन्द्रप्रकाश साहू, कामेश्वर टोप्पो, सफेन्दर सिंह सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button