छत्तीसगढ़

केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: भाजपा मंडल सेमरा के शक्तिकेंद्र कोरजा में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना बजट, जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Advertisement

कोरजा — प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल सेमरा के शक्तिकेंद्र कोरजा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बजट के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा की गई और इसे देश व आम जनता के हित में ऐतिहासिक बजट बताया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बजट में विकास, सामाजिक सरोकार और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है।

आम जनता तक बजट के प्रावधान पहुंचाने का आह्वान

कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में उपस्थित नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट देश की दिशा और दशा तय करने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बजट की प्रमुख योजनाओं और प्रावधानों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे बजट से जुड़ी जानकारियों को गांव-गांव और मोहल्लों तक ले जाकर जनता को इसके लाभों से अवगत कराएं।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं संगठित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बजट को लेकर उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button