जमडीखुर्द में जे.एम.एफ. समिति चुनाव सम्पन्न, एक वोट से धीरपाल कवर की जीत

Advertisement


जी.पी.एम. | जिले के जमडीखुर्द में जे.एम.एफ. समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 283 मत डाले गए, जिसमें मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का रहा।

मतगणना के बाद धीरपाल कवर को 135 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत कुमार को 134 वोट मिले। महज एक वोट के अंतर से धीरपाल कवर ने जीत दर्ज करते हुए चुनाव में बाज़ी मार ली।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। जीत के बाद धीरपाल कवर ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समिति के हित में ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *