टोकन कटौती नहीं होने पर किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम, 26 जनवरी के बाद चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

Advertisement
Advertisement



रायगढ़। प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा किसानों की समस्याओं को ले

कर जोरदार पहल की गई। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवानंद पटेल के नेतृत्व में किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने टोकन नहीं कटने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर रायगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने मांग की कि जिन वास्तविक किसानों का पंजीयन है, उनका टोकन तत्काल काटा जाए। इस पर कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया कि केवल वास्तविक किसानों का ही टोकन काटा जाएगा। प्रशासनिक आश्वासन के बाद उपस्थित किसान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया कि यदि 26 जनवरी 2026 तक टोकन कटौती की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो किसान कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी एवं किसान मिलकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

निर्णय के अनुसार आंदोलन के पहले चरण में लोइंग सोसायटी के सामने चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि किसानों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुनील मालाकार, ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी परिसीमन रायगढ़ अध्यक्ष श्री पालूराम मालाकार, रायगढ़ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता, प्रभारी महामंत्री किसान कांग्रेस श्री लोचन सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्री सुरेन्द्र गुप्ता, श्री मुकेश गुप्ता, श्री दुलामणि मालाकार, श्री श्याम लाल गुप्ता, अनुसूचित कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री परदेसी चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित कांग्रेस श्री त्रिनाथ चौहान सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *