छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल के निवास पर की कार्यकर्ताओं से चर्चा

Advertisement

सूरजपुर में मुख्यमंत्री का आत्मीय अंदाज़

सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के दौरे के दौरान भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री अग्रवाल के परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया। मुख्यमंत्री का यह सहज और सरल व्यवहार कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय रहा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भटगांव विधानसभा क्षेत्र के चुनगड़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने जिले में पहुंचे थे। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया।

रविवार सुबह सर्किट हाउस से प्रस्थान करने से पूर्व वे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग भी उपस्थित रहे।

वहीं श्री अग्रवाल के परिवार की ओर से उनके पिता विजय अग्रवाल, विष्णु प्रसाद अग्रवाल सहित सतनारायण अग्रवाल ज्ञानी राम अग्रवाल लालचंद अग्रवाल अवधेश अग्रवाल स्वामी संत सिंह दीपक गुप्ता राजेश्वर तिवारी प्रमोद पायल संजू सोनी शंकर जिंदिया पुनीत अग्रवाल श्रवण अग्रवाल अजय अग्रवाल बांके अग्रवाल जितेंद्र शर्मा संदीप साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button