युवा ही आदिवासी समाज में ला सकते हैं परिवर्तन -मनीष सिंह धुर्वे

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग गौरेला पेंड्रा मरवाही का चतुर्थ युवा मिलन समारोह हुआ संपन्न
सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे के नेतृत्व में चतुर्थ युवा मिलन समारोह का आयोजन पेंड्रा ब्लाक के ग्राम गोढ़ा में आयोजित हुआ जिसमें जिला के विभिन गाँव से आये हुए युवाओं के परिचय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
युवा मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे ने कहा की समाज में युवा ही ऐसा वर्ग है जो अपने समाज के लिए परिवर्तन ला सकता है और संगठित होकर हम अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते है जिससे की हमारा आदिवासी समाज को मजबूत होगा, युवाओं को ही अपने गाँव में संगठित करना होगा जिससे हम सामजिक संवैधानिक और सांस्कृतिक अधिकारों के बारे में अच्छे से समझ सकें जिससे हमारा ग्राम सभा और समाज सशक्त और मजबूत होगा
और साथ ही अपने समाज के लिए शिक्षित होना पड़ेगा और अपने समाज के इतिहास संस्कृति जान सकें युवा मिलन समारोह में डॉक्टर करण पेंद्रो, ग्राम पंचायत गोढ़ा के सरपंच दीवान सिंह, उमर सिंह पोर्ते अजय कुमार पुलस्त, जय श्री वरखडे, भानमती वाकरे, लाल सिंह वाकरे, अनिकेत मिडिया प्रभारी चन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव राज कुमार धुर्वे और जिले के विभिन्न ग्रामों से युवा शामिल रहे |







