दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से 01 नग मोटरसायकल जप्त

:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 30 हजार रुपये किया गया बरामद।
:- आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनू एक्का साकिन मुक्तिपारा थाना गांधीनगर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10/01/26 को रात्रि करीब 10:00 बजे अपने घर में अपना मोटर सायकल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी/14/एमके/6934 को शटर के अंदर खड़ी कर दरवाजा बंद कर सोया था।
सुबह करीब 04:00 बजे भोर मे आवाज सुनकर उठकर देखा तो कोई चोर इसका मकान का शटर का दरवाजा खोलकर उसमें रखा बाईक एन एस पल्सर क्रमांक सीजी/14/एमके/6934 को चोरी कर ले गया था। उसके बाद यह घर के पास रोड में लगा सीसीटीवी कैमरा देखा तो एक व्यक्ति उक्त मोटरसायकल ले जाते दिखा आसपास पहचान कर खोजबीन करता रहा चोर मिलने पर आज थाना आकर मामले का रिपोर्ट दर्ज कराया है,
मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 18/26 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी व गवाहों का कथन लेख कर मामले के आरोपी के विरुद्ध सदर धारा का अपराध सबुत पाये जाने पर मामले के आरोपी ननकेश्वर पोया पिता झीमल पोया उम्र 24 साल साकिन केरता मानपुर थाना प्रतापपुर हा. मु. सुभाषनगर थाना गाँधीनगर को प्रार्थी द्वारा मशरुका सहित पकडकर पेश करने पर आरोपी से पुछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया
जो दिनांक घटना को उक्त मशरुका मोटरसायकल चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए घटना में चोरी का मोटरसायकल अपने कब्जा से बरामद कराया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल सक्रिय रहे।




