राजधानी में 55 साल के अधेड़ ने नाबालिग के साथ किया रेप परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. चॉकलेट का लालच देकर 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्षीय अब्दुल सज्जाद अंसारी ने लगातार 5 दिनों तक गंदा काम किया. नहाते समय दर्द होने पर नाबालिग ने अपनी चाची को आप बीती बताई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है

जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की एक दूकान है. जहां वह चूड़ी बेचता है. साथ ही चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी बेचता था. आरोपी ने बच्ची को ये सभी खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने नाबालिग से कई बार दरिंदगी की.

बच्ची ने परिजनों को बताया कि चूड़ी दुकान वाला रोज उसे  अपने साथ रोज घर ले जाता था और पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम किया. किसी को बताने पर मारने की धमकी दी.

परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को सुबह के वक्त घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी. जब उसकी चाची ने बच्ची को नहलाने के लिए ले गई, तब पूछा कि कहां दर्द हो रहा है. इसके बाद बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *