युवा जनसेवा संगठन के सदस्यों ने वार्ड क्र 02 स्थित आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

2 Min Read
Advertisement

वार्ड क्र 02 के वार्डवासियों की सुनी समस्याएं

धर्मजयगढ़ – युवा जनसेवा संगठन के सदस्यों द्वारा धर्मजयगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्र 02 स्थित आंगनबाड़ी से संबंधित शिकायत की सूचना मिलने के पश्चात किया गया आंगनबाड़ी का निरीक्षण। निरीक्षण करने पश्चात यह जानकारी प्राप्त हुआ कि वार्ड क्र 02 स्थित आंगनबाड़ी का संचालन सामुदायिक भवन की बिल्डिंग में किया जा रहा है जहां कीर्तन भजन भी किया जाता एवं अन्य कार्यक्रम किया जाता है

जिससे सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी संचालन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जहां कुल 15 बच्चे अध्ययनरत है जिन्हें पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ता है इस सम्बन्ध में संगठन के सदस्यों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बात की उनकी द्वारा बताया गया कि संबंधित विभाग को पंचनामा बनाकर भेज दिया गया है एवं आंगनबाड़ी भवन का पुनः नवनिर्माण किया जाएगा सामुदायिक भवन में ना ही बिजली की व्यवस्था है ना ही शौचालय की व्यवस्था है

जिसके कारण वार्डवासियों द्वारा अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए नहीं भेजा जाता संगठन के सदस्य जल्द आंगनबाड़ी भवन का नवनिर्माण हो इसके लिए संबंधित विभाग से संपर्क करेंगे । निरीक्षण करते समय वह कई वार्डवासी पहुंचे उन्होंने संगठन के सदस्यों को वार्ड से जुड़ी समस्याओं के संबंध में अवगत कराया उनके द्वारा बताया गया कि वार्ड में रोड लाइट नहीं है नालीया टूट चुकी नाला जाम हो जाता है  सड़क में गड्ढे है

वार्डवासी नगर के जनप्रतिनिधियों से त्रस्त है एवं वार्डवासियों के द्वारा कहा जा रहा है कि चुनाव के समय में सब वोट मांगने आ जाते है चुनाव जीतने के पश्चात वे वार्ड को देखने तक नहीं आते वार्डवासी जनप्रतिनिधियों से आक्रोशित थे उन्हें संगठन के सदस्यों के सामने अपनी व्यथा एवं आक्रोश व्यक्त किया संगठन के सदस्यों द्वारा वार्डवासियों को कहा गया आप सभी एक आवेदन बनाए संगठन आपके साथ पूरी तरह से खड़ा है संगठन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *