नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: कोरांधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर रामानुजगंज। थाना कोरांधा क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जनवरी 2026 को पीड़िता की माता द्वारा थाना कोरांधा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आवेदन में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी अजय सोनी पिता मनी सोनी (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना कोरांधा द्वारा घर छोड़ने के बहाने ग्राम घुंघरूपाठ के पास सड़क किनारे स्थित मुरूम गड्ढे में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

शिकायत के आधार पर थाना कोरांधा में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 07 जनवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी अजय सोनी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *