एनएच-63 पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, बिजली के खंभे से टकराकर लगी भीषण आग

By
Advertisement
Advertisement

बीजापुर। जिले के एनएच-63 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक का काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया, वहीं आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *