गरियाबंद ब्रेकिंग : नक्सली मुठभेड़, जंगल में चली गोलियां

By
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्षापत्थर अढगड़ी के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।


सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे नक्सली

दोनों ओर से कुछ समय तक फायरिंग होती रही, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।



नक्सली डेरा ध्वस्त, सामग्री बरामद

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों के डेरा से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने की पुष्टि

घटना की पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक पुष्टि की है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *