ब्रेकिंग : बीजापुर में माओवादियों के प्रेशर IED ब्लास्ट से 15 वर्षीय किशोर घायल

By
Advertisement
Advertisement



बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचाली इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED विस्फोट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर राम पोटाम (15) सुबह लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी विस्फोट हुआ।

प्रेशर IED ब्लास्ट के कारण राम पोटाम के पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत 222 बटालियन सीआरपीएफ कैम्प, कोरचोली में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है और IED निष्क्रियकरण की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *