पति ने पत्नी को चलती कार से दिया धक्का, बाल-बाल बची महिला, घरवालों ने दामाद पर लड़की को कुचलने का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला को चलती कार से फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की मां ने अपने दामाद पर कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपी दामाद के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच पुराना विवाद है। पत्नी के परिवार वालों ने पूर्व में पति पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से उनके बीच विवाद चल रहा है।
पीड़िता अपनी दादी को अस्पताल से लेकर घर लौट रही थी। तभी आरोपित ने उससे विवाद किया। पीड़िता की मां ने अपने दामाद पर कार से कुचलने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। इस घटना में महिला का पैर कार से कुचल गया। पीड़िता के परिवार वालों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत की है।
https://www.instagram.com/reel/C-CfpBXvujx/?utm_source=ig_web_copy_link
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से जून 2023 में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका था। इस विवाद के चलते प्रियंका अपने मायके में रह रही थी। प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी।