छत्तीसगढ़

हजारों की संख्या में विशाल हिन्दू सम्मेलन का पसान में आयोजन एवं निकली गई माता कौशल्या शोभा यात्रा

Advertisement

कोरबा जिले के पसान खंड के मंडल ग्राम पसान में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पसान क्षेत्र के श्रद्धालु राम भक्तों ने राम नाम लेखन महायज्ञ में भाग लिया कोरबा जिले में चल रहे राम नाम लेखन महायज्ञ पूरे जिले भर में 3 अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन आग्रह किया गया है जिसके हेतु पसान खंड में भी सभी राम भक्तो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया 3000 परिवारों ने इसमें हिस्सा लिया पसान खंड के 5 मंडलों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें 25 दिसंबर 2025 को पसान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन यज्ञ स्थल में किया गया पसान क्षेत्र के सभी हिन्दू परिवार ने इसमें हिस्सा लिया कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ उसके पश्चात माता कौशल्या शोभा यात्रा नगर में निकाली गई सभी माताओं बहनों ने राम नाम पुस्तिका हाथों में लेकर बड़े हर्ष उल्लास के साथ राम नाम भजन कीर्तन करते हुए यात्रा पूरी की कार्यक्रम के मुख्य केंद्र में रहा राम खिचड़ी का आयोजन रहा जिसमें हर हिंदू परिवार  के घर से अनाज एकत्रित कर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए राम खिचड़ी बनाई है

भगवान राम के आदर्शो को चरितार्थ करते हुए राम खिचड़ी बनाई गई जिस प्रकार प्रभु श्री राम ने माता शबरी के जूठे बेर खाकर भक्त के प्रेम का सम्मान किया था पूरे समाज को एक रखा था यह संदेश अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा पसान क्षेत्र के रामायण मंडलियों ने भी भगवान राम के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया सुंदर भजनों की प्रस्तुति किए पूरे हिंदू समाज को एक करने का पसान के इतिहास में पहला प्रयास जो सफल रहा जिसमें जात पात भेद भाव को दूर करने के लिए  रग भेद आदि भेद भाव को दूर करने प्रत्येक हिंदू परिवार से अन्न एकत्रित  किया गया था

जिससे मिलाके राम खिचड़ी बनाई गई एवं सभी राम भक्तों में वितरण किया गया  पसान मंडल में 1800 सौ राम नाम लेखन पुस्तिका का वितरण किया गया था प्रधानमंत्री के राम भक्तों के द्वारा तीन करोड़ के लगभग राम नाम लेखन किया गया पसान खंड कारवाह राजकुमार पांडेय ने बताया कि खंड के संयोजक कुशल सहसंयोजक अरविंद दुबे  सहसंयोजक विनीता देवी तंवर, सरस्वती गुप्ता, उर्मिला पांडेय कोषाध्यक्ष मुकेश  साहू मंडल के संयोजक अनिल गुप्ता सहसंयोजक आरती गुप्ता पूनम वैश्य कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, 

सह कारवाह ओम जायसवाल, दुर्गेश राजपूत,सौरभ प्रजापति,संतोष साहु, विकास पांडेय, प्रताप मरावी, हिमांशु पांडेय, संगीता केसरवानी
अशोक जायसवाल, मिंटू रजक अनूप सिह, अशोक लकडा, ओम प्रकाश पोर्ते हीरा लाल यादव, पीताम्बर, मनमोहन, शैलेंद्र वती आयाम,गनेशिया, रेखा, वर्षा , नंदिनी , हेमवती , संस्कार साहु, मिटु गुप्ता, अमन साहू, किरण , आशा,अहिल्या, शारदा, कुवर सिह शिव नारायण,ईश्वर आर्मो गजरूप ईश्वरी, गणेश यादव, सुबेश सिदराम,  अनिता राज,  राम कुमारी, कलावती   अहिल्या ,  सदन, हीरा लाल, नरहरि अन्नू ठाकुर, अमर सिह, कृष्णा ,

यथार्थ मिश्रा, मित्तू मित्तल, सभी का विशेष सहयोग रहा एवम समस्त क्षेत्रवासियों  का सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने मे  सहयोग रहा इसके लिए सर्व हिन्दू समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया भरत प्रजापति टीम के द्वारा रामायण मंडली की प्रस्तुति अनूप सिंह नंदलाल मानस मंडली मनीष यादव और ईश्वर मानस मंडली के द्वारा सुंदर रामायण की प्रस्तुति करी गई

28 तारीक को कोरबा मे  कौशिल्या माता की यात्रा निकाली जाएगी 12 जनवरी को राम नाम लेखन पुस्तिका को लेकर बाइक रैली के माध्यम से 14 जनवरी को अयोध्या पहुचाई  जाएगी जो भी भक्तजन बाइक रैली में शामिल होना चाहते हैं संगठन के लोगों से संपर्क करके अपने आप को पुण्य का भाग बनाएं ऐसा संगठन की ओर से आग्रह है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button