कांग्रेस नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन

मरवाही भाजयुमो ने किया पुतला दहन, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी,
सनातन संस्कृति पर आघात: भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन,
साधु-संतों के अपमान पर भड़का भाजयुमो
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जीपीएम जिले के मरवाही में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा साधु-संतों एवं सनातन संस्कृति पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मरवाही के पुराने बस स्टैंड के पास सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता आयुष कुमार मिश्रा ने किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत को ऋषि-मुनियों और संतों की भूमि बताते हुए कहा कि संत-महात्माओं का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। किसी संत को राजनीतिक एजेंट कहना न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि सनातन संस्कृति पर सीधा आघात है।

भाजयुमो नेता आयुश कुमार मिश्रा ने कहा कि भूपेश बघेल जी अपने पिताजी के रास्तों के अनुसरण करते हुए सनातन विरोधी बयान देते हैं।कभी भी मतांतरण, या बांग्लादेश,बंगाल में होने वाले हिंदुओ पर हमलों अत्याचार पर उनकी जुबान नही खुलती।यह प्रदर्शन प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सनातन संस्कृति के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल के दिनों में भूपेश बघेल द्वारा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पणी और टीएस सिंहदेव के कुछ बयानों को लेकर प्रदेश भर में भाजपा एवं हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है, इसी क्रम में मरवाही में यह पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा किशन सिंह ठाकुर,भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव,जिला उपाध्यक्ष
राकेश सिंह दीक्षित,वरिष्ठ भाजयुमो नेता आयुष कुमार मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एकलव्य केवट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नहरेल,महामंत्री गोविंद गुप्ता,वरिष्ठ नेता इंद्रपाल तिवारी,कैलाश सोनी,
भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य आकर्ष प्रताप सिंह, कन्हैया दुबे, महामंत्री किशन रजक,पार्षद अमर हलवाई, सावन राय, मनीष चौधरी, संजय राय, कृष्ण चौधरी, मयंक द्विवेदी, पूरब केवट, धर्मेंद्र, संजय राय, अवधेश, निकित राय, हर्ष,मेला राम, नारायण पूरी, मंगलू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।




