सन्नी उरांव के सहयोग से हुआ घाघरा घाट की कीचड़नुमा सड़क का  जीर्णोद्वार

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर । ईटोर पंचायत अंतर्गत घाघरा घाट गांव का सड़क सम्पर्क लगभग टुट गया था। ज्ञात हो कि ग्राम घाघरा घाट का वर्तमान सम्पर्क सड़क रैयती प्लॉट पर बने होने के कारण सड़क निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने में अड़चन आ रही है। जगह-जगह गड्ढे एवं किचड़मय सड़क के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरॉंव को भी अपनी समस्या से अवगत कराया था।

आज दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरॉंव की उपस्थिति और सहयोग तथा स्थानीय मुखिया सोमनाथ कोया के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम झामुमो नेता अमर बोदरा, प्रदीप महतो, गनेश गागराई, प्रदीप मिंज, मार्शल गिलुवा, बिन्देश्वर गागराई, परमेश्वर संवैय्या, स्थानीय ग्रामीण मुण्डा रवि संवैय्या सहित भारी संख्या में महिला पुरुष द्वारा श्रमदान कर सड़क के गढ्ढों को भरा गया।

विधायक सुखराम उरॉंव के सौजन्य से तत्काल सुविधा और कीचड़ से मुक्ति हेतु सड़क में मुरूम बिछाया गया। ग्रामीणों द्वारा विधायक एवं दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरॉंव को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *