आमाबेड़ा घटना के विरोध में बीजापुर बंद, सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन

बीजापुर बंद रहा : बीजापुर जिले में आज कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में जनजाति समाज पर हुए कथित हमले, जबरन धर्मांतरण और प्रदेश में बढ़ते सामाजिक विभाजन के विरोध में व्यापक बंद देखा गया। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीजापुर एसडीएम को सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि आमाबेड़ा क्षेत्र में जनजाति समाज के लोगों को डराने-धमकाने, उन पर हमला करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की घटनाएं सामने आई हैं, जो बेहद निंदनीय हैं। इससे आदिवासी समाज में रोष है और सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
इसी विरोध के तहत बीजापुर जिले में लगभग सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का असर शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिला। सर्व समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि आमाबेड़ा घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जबरन धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जाए और प्रदेश में सामाजिक एकता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
बाइट:
जागेश्वर कौशल, एसडीएम, बीजापुर
के संतोष कुमार, बीजापुर




