मिस दिवा २०२५: ऐश्वर्या वी, मोनिका डिसूजा, अवनी काकेकोच्ची, अवनी गुप्ता
मुंबई (करण समर्थ : आयएनएन भारत मुंबई – गोवा) लिवा द्वारा प्रस्तुत मिस दिवा २०२५ ग्रैंड फिनाले ने फैशन, ग्लैमर, टैलेंट और पूरे जश्न से भरी रात से ऐंसा महसूल हो रहा था की जैसे किसी ने मुंबई के आसमान में चांद चांद लगाकर रोशन कर दिया। यह एक ऐसी शाम थी जहाँ ब्यूटी, फैशन डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन में भारत के सबसे होनहार उभरते सितारों ने मंच पर अपना जलवा दिखाया और दुनिया को दिखाया कि इंडस्ट्री का भविष्य कैसा दिखता है।
लिवा, जो बिड़ला सेल्युलोज के का १००% प्राकृतिक उत्पत्ति वाला फैब्रिक ब्रांड, जो अपनी बेजोड़ तरलता, कोमलता और सांस लेने की क्षमता के लिए जाना जाता है, लगातार छठे साल प्रस्तुतकर्ता प्रोयोजक के तौर पर मिस दिवा के साथ गर्व से जुड़ा है। यह सहयोग सहज रहा है, क्योंकि दोनों ब्रांड स्वतंत्र महिलाओं का समर्थन करते हैं जो सहज और बहुमुखी हैं।
मिस दिवा २०२५ खोज और दृढ़ संकल्प की एक यात्रा थी, जिसने देश भर से महत्वाकांक्षी कंटेंट क्रिएटर्स, फैशन डिजाइनर्स और ब्यूटी क्वीन्स को एक साथ लाया। यह प्रक्रिया ऑनलाइन स्क्रीनिंग, ऑडिशन और टास्क सबमिशन के साथ शुरू हुई, जिसमें हजारों उम्मीदवारों में से प्रत्येक कैटेगरी में टॉप आठ सुंदरीयों को चुना गया।
शाम की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर फिनाले टास्क शोकेस के साथ हुई – एक ऐसा सेगमेंट जिसने डिजिटल युग में कहानी कहने, प्रभाव और मौलिकता पर प्रकाश डाला। कंटेंट क्रिएटर फाइनलिस्ट ने डिजाइनर नंदिता महतानी की बनाई हुई ड्रेस पहनीं।
टॉप आठ सुंदरीयां मिस दिवा फैशन डिजाइनर २०२५ फाइनलिस्ट ने मिस दिवा फैशन डिजाइनर २०२५ मेंटर और डिजाइनर, सामंत चौहान द्वारा बनाए गए परिधानों में मंच पर कदम रखा। लिवा के फैशन क्रिएशन्स को ऑल स्टार मॉडल्स ने पहना, जिनमें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०२३ नंदिनी गुप्ता, मिस सुप्रानेशनल एशिया २०२३ प्रज्ञा अय्यागरी, लिवा मिस दिवा २०२३ रनर-अप तृषा शेट्टी, फेमिना मिस इंडिया २०१६ दूसरी रनर-अप पंखुड़ी गिडवानी, फेमिना मिस इंडिया २०२३ पहली रनर-अप श्रेया पूंजा, मिस दिवा २०१८ दूसरी रनर-अप रोशनी शेरॉन, फेमिना मिस इंडिया २०२२ दूसरी रनर-अप शिनाता चौहान, और मिस दिवा सुप्रानेशनल २०२० आवृत्ति चौधरी शामिल थीं।
ब्यूटी क्वीन फाइनलिस्ट्स ने मंदिरा विर्क द्वारा डिज़ाइन किए गए शानदार रिज़ॉर्टवियर पहने। मानसी स्कॉट की हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस ने माहौल में जोश भर दिया, जिसके बाद ब्यूटी क्वीन फाइनलिस्ट्स डिज़ाइनर अमरजीत बोरा के खूबसूरत गाउन पहनकर अपने सवाल जवाब राउंड के लिए स्टेज पर लौटीं।
अवनी गुप्ता मिस दिवा सुप्रानेशनल २०२५ और अवनी काकेकोच्ची मिस दिवा कॉस्मो २०२५ बनीं। ये दोनों क्वीन्स अब मिस सुप्रानेशनल २०२६ और मिस कॉस्मो २०२६ में भारत का गौरव वैश्विक मंच पर ले जाएंगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्री में भारत की मजबूत विरासत जारी रहेगी, जबकि अनुष्का चौहान और अनुष्का सिंह क्रमशः पहली रनर-अप और दूसरी रनर-अप बनीं। ऐश्वर्या वी को मिस दिवा फैशन डिज़ाइनर २०२५ का खिताब मिला, साथ ही रुचिका गोयल मिस दिवा फैशन डिज़ाइनर रनर-अप बनीं और मोनिका डिसूजा को मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर २०२५ घोषित किया गया, जबकि दीपशिखा प्रसाद मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर रनर-अप बनीं।
एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल ने इस रात की शोभा बढ़ाई, जिसमें एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर रकुल प्रीत सिंह, मिस सुप्रानेशनल २०२५ एडुआर्डा ब्रौन, फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी और मंदिरा विर्क के साथ पूर्व मिस दिवा और मिस दिवा ब्यूटी क्वीन्स २०२५ की मेंटर एडलाइन कैस्टेलिनो, फैशन आइकन, एक्टर और मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर २०२५ के मेंटर साहिल सलाथिया, और ऐस पिकलबॉल एथलीट मेगन फुज शामिल थे। इस शानदार फैशन शाम में संगीता बिजलानी, विंदू दारा सिंह, तनुज विरवानी, मीट ब्रदर्स, सुश्री श्रेया, और कई अन्य लोग मौजूद थे। यह फैशन इवेंट ऑरिक मुंबई स्काईसिटी में आयोजित किया गया था और इसका इवेंट मैनेजमेंट और प्रोडक्शन मेटाडोर एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड ने किया था।
सबसे बढ़कर, मिस दिवा २०२५ ग्रैंड फिनाले भारत की प्रतिभा की विविधता और विकास को एक संगम था – जहाँ सुंदरता कला से मिलती है, जहाँ उद्देश्य अवसर पैदा करता है, और जहाँ सपनों को हकीकत में बदला जाता है।
जैसे ही यह नई विजेताएँ अपने अगले पड़ाव में कदम रखती हैं, वे हर महत्वाकांक्षी युवा महिला के लिए आशा, दृढ़ संकल्प और प्रेरणा का संदेश लेकर आती हैं: जब जुनून सही मंच से मिलता है, तो संभावनाएँ सचमुच अनंत होती हैं।
अब विजेताओं के बारे में सब कुछ:
मिस दिवा फैशन डिज़ाइनर २०२५ – ऐश्वर्या वी ; २२ साल की ऐश्वर्या वी एनआयएफआय गांधीनगर की गर्वित ग्रेजुएट हैं और चेन्नई, जो तमिलनाडु की निवासी हैं। वैसे तो ऐश्वर्या आंध्र प्रदेश में जन्मी और चेन्नई में पली-बढ़ी, गुजरात में पढ़ाई और कई जगहों पर पेशेवर अनुभव के साथ, वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जहाँ तीन भाषाएँ बोली जाती हैं और वह तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में पारंगत हैं।
मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर २०२५ – मोनिका डिसूजा ; एक साहसी आत्मा, २८ साल की मोनिका डिसूजा मुंबई के हलचल भरे शहर की रहने वाली हैं, और अपने जीवन में इसकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षाओं को अपनाती हैं। मोनिका की यात्रा इस बात की याद दिलाती है कि जब जुनून उद्देश्य से मिलता है, तो एक अनियोजित रास्ता भी कुछ असाधारण चीज़ों की ओर ले जा सकता है।
मिस दिवा कॉस्मो २०२५ – अवनी काकेकोच्ची ; बेंगलुरु की २५ साल की, बुद्धि, सुंदरता और करिश्मा का एक शानदार मेल हैं। पेशे से, वह एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं, अपने इंजीनियरिंग करियर के अलावा, अवनी एक समर्पित क्लासिकल डांसर हैं, जिन्होंने कई प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में परफॉर्म किया है। संस्कृति मंत्रालय से स्कॉलरशिप मिलने के बाद, उन्होंने अपना खुद का ग्लोबल डांस इंस्टीट्यूट, स्थापित किया, जहाँ वह क्लासिकल डांस सिखाती हैं और ६४ शास्त्रों का ज्ञान देकर प्राचीन गुरुकुल प्रणाली को फिर से जीवित करने का सपना देखती हैं।
मिस दिवा सुप्रानेशनल २०२५ – अवनी गुप्ता आगरा की २२ साल की, पेशे से एक ऑडिट प्रोफेशनल हैं और दिल से एक सपने देखने वाली हैं, जो अपने पेशे और मॉडलिंग और पेजेंट्री के जुनून के बीच खूबसूरती से संतुलन बनाती हैं।
मिस दिवा २०२५, लिवा द्वारा प्रस्तुत, प्रायोजक भागीदारों के साथ; फैशन डिजाइनर कलेक्शन शोकेस लिवा फैब्रिक के साथ, स्किनकेयर-नेक्स्टफेस, हेयर केयर पार्टनर-ब्यूटी गैराज, पर्सनल केयर-मिनिस्ट्री ऑफ पेडीक्योर, माउथ फ्रेशनर-रजनीगंधा पर्ल्स, स्किनकेयर एक्सपर्ट-डॉ. जेफ्री वाज़, मोटिवेशन एक्सपर्ट-नैना मोरे, फैशन इंस्टीट्यूट-सिल्वर ओक इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, नॉलेज-विव्ज़ फैशन स्कूल, डिजाइनर-नंदिता महतानी, सामंत चौहान, मंदिरा विर्क, अमृतराज बोरा, मनोरंजन मिर्ची और गाना द्वारा, ज़ूम टीवी पर टेलीकास्ट, टाइम्स प्ले द्वारा स्ट्रीमिंग, मैगज़ीन-ग्रेज़िया, शो डायरेक्टर-लुबना एडम, शो संगीत टेक पांडा और केंज़ानी और हरि सुखमनी द्वारा, फैशन स्टाइलिस्ट-ऋषि राज, रैंपवॉक ट्रेनर-कविता खरायात, हेयर एंड मेकअप डिजाइनर-डैनियल बाउर एकेडमी, जेम्स स्वैमी द्वारा बैकस्टेज मैनेजमेंट, शो रनिंग और टेक्निकल मैनेजमेंट-ऑन क्यू प्रोडक्शंस जुड़े हुए थे।
मिस दिवा ने देश में कुछ सबसे ग्लैमरस और लोकप्रिय ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी की है, जिससे सपनों को हकीकत में बदलने में मदद मिली है। इस प्लेटफॉर्म ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। श्रीनिधि शेट्टी, सृष्टि राणा, आशा भट और हरनाज़ कौर संधू जैसी विजेताओं ने अंतरराष्ट्रीय पेजेंट में भारत को गौरवान्वित किया है। एक समावेशी इकोसिस्टम की गतिशीलता के साथ आगे बढ़ने के लिए, अपने इतिहास में पहली बार कल्चर और क्षमताओं का जश्न मनाते हुए, मिस दिवा ने भारत का सबसे बड़ा फैशन हंट लॉन्च किया है। इसका मकसद एक ऐसा समावेशी और सहायक माहौल बनाना है जो क्रिएटिविटी, विविधता और उत्कृष्टता को बढ़ावा दे, और एक ऐसा प्लेटफॉर्म दे जो फैशन और ब्यूटी के अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं के टैलेंट को खास तौर पर सपोर्ट करे।
आप दीवा डायरीज़ २.० के बिहाइंड द सीन्स की हलचल ब्यूटी पेजेंट्स इंडिया यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं । तो ग्रैंड फिनाले ४ जनवरी २०२६ को रात ८ बजे ज़ूम टी वी पर होगा, और उसी दिन से टाइम्स प्ले और ब्यूटी पेजेंट्स इंडिया यूट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। (आयएनएन भारत मुंबई – गोवा)
करण समर्थ
आयएनएन भारत मुंबई-गोवा
नॅशनल न्यूज एजन्सी मुंबई
लीवा द्वारा प्रस्तुत मिस दिवा २०२५ के ग्रैंड फिनाले ने मुंबई को फैशन,ग्लैमर और उत्सव की चमक से जगमगा दिया
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment


