ओडिशा में बड़ी नक्सली कार्रवाई, 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Advertisement

मल्कानगिरी (ओडिशा)। नक्सल विरोधी अभियान के तहत ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुल 22 नक्सलियों ने ओडिशा के डीजीपी के समक्ष मल्कानगिरी में आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में अधिकांश केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में दोरनापाल LOS के कई सक्रिय कमांडर भी शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ 1 एके-47, 2 इंसास राइफल, 1 एसएलआर समेत कुल 9 हथियार भी लेकर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले 22 नक्सलियों में से 19 नक्सली केरलापाल और जगरगुंडा एरिया कमेटी व प्लाटून-26 से जुड़े हैं, जबकि 3 नक्सली आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य हैं।

पुलिस का कहना है कि लगातार दबाव, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते नक्सली मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *