खैरागढ़ के घाघरा बटालियन कैंप में सनसनी, CAF जवान की साथी जवान ने गोली मारकर हत्या

By
Advertisement
Advertisement

खैरागढ़ । जिले के घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की उसी कैंप में तैनात दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जवान गहरी नींद में सो रहा था, तभी आरोपी ने मौका पाकर उस पर गोली चला दी।

मृतक की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था और खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन में पदस्थ था। वहीं आरोपी जवान अरविंद गौतम भी उसी कैंप में तैनात है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। अन्य जवानों की मदद से घायल सोनवीर को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *